फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths of Mumbai, five lakhs of abducted, absconding

मुंबई के दो युवकों से ठगों ने पांच लाख हड़पे, फरार  

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Mumbai, five lakhs of abducted, absconding
money - फोटो : अमर उजाला
करामाती तांबे का सिक्का बताकर ठगों ने था बुलाया
विज्ञापन

घंटों पीड़ितों को बैठाए रखी कोतवाली पुलिस, नहीं लिखी रिपोर्ट 

करामाती तांबे का सिक्का बताकर बांद्रा बेस मुंबई से आए दो लोगों को दो युवक मेला मैदान स्थित एक मकान में ले गए और उन्हें नकली तांबे का सिक्का देकर पांच लाख रुपये ऐंठकर फरार हो गए। ठगी का अहसास होने पर दोनों युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस दोनों को घंटों कोतवाली में बैठाए रखी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  

बांद्रा बेस मुंबई निवासी मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह काम से थाना निघासन क्षेत्र में आए थे, जहां उनकी मुलाकात इमरान और कमलेश से हुई थी। कमलेश ने एक करामाती तांबे का सिक्का होने की बात की थी और उसे दिखाया भी था। इस सिक्के में चावल का दाना जैसे ही लगाया जाता वह टूट जाता था। उसने इस सिक्के का सौदा पांच लाख रुपये में तय किया था। वह सिक्का लेने के लिए बांद्रा बेस निवासी अपने साथी संजय कुमार मैगन के साथ 17 मई को लखनऊ पहुंचे, जहां से उसकी इमरान और कमलेश से बात हुई। दोनों ने उसे लखीमपुर रोडवेज बस अड्डे पर मिलने के वादा किया। 18 मई की रात करीब 11.30 बजे लखीमपुर पहुंचा, जहां दोनों युवक मिले और उसे मेला मैदान स्थित एक मकान पर ले गए। जहां उसे करामाती तांबे का सिक्का दिखाया और पांच लाख रुपये लेकर खिसक गए। उसने जब सिक्का चावल लगाकर चेक किया तो वह नकली निकला। ठगी का अहसास होने पर दोनों लोग कोतवाली पहुंचे और मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी। जिस पर दो सिपाही दोनों पीड़ितों को लेकर बताए गए मकान पर पहुंचे, जहां पर ताला पड़ा हुआ था। इस पर सिपाही वापस लौट आए। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घंटों सदर कोतवाली में बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed