फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two vehicles including beef Pakdeh

गोमांस सहित दो वाहन पकडे़

Sat, 24 Oct 2015 11:04 PM IST
ममरी
ममरी Updated Sat, 24 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles including beef Pakdeh
शनिवार की अलसुबह हैदराबाद थाना पुलिस ने सूचना पर ममरी घमहाघाट मार्ग की नाकेबंदी कर दो चौपहिया वाहनों की डिग्गी और प्लास्टिक के बैगों में भरकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा लगभग 22 क्विंटल गोमांस वाहन समेत बरामद किया। हमेशा की तरह फिर पशु तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि  शनिवार की सुबह सूचना मिली कि भुड़वारा से तीन गाड़ियों में गोमांस की बड़ी खेप लोड होकर मोहम्मदी आ रही है। इस पर उन्होंने दरोगा राजपाल सिंह, रामचंद्र यादव, आरक्षी शिवप्रसाद, बृजनंदन, अनिरुद्घ यादव, जीप चालक दधिबल वर्मा को साथ लेकर जैसे ही गोला-मोहम्मदी मार्ग की नाकेबंदी शुरू की वैसे ही तीनों गाड़ियां ममरी से घमहाघाट रोड पर  मुड़ गईं। मामला संदिग्ध देख पुलिस टीम ने ममरी-घमहाघाट रोड पर जाकर बड़ी नहर का पुल घेर लिया। तब तक एक सफेद कार आगे निकल चुकी थी। बताया कि खुद को पुलिस से घिरा देख पीछे चल रहे वाहनों के चालक अपने वाहन वहीं छोड़कर गन्ने से भागकर अगले वाहन सफेद रंग कार में सवार होकर रोशननगर की ओर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाना लाकर जब दोनों की डिग्गी और गेट खोले तो उसमें लगभग 22 क्विंटल गोमांस जो प्लास्टिक के थैलों और पॉलीथिन में भरकर रखा गया था बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मांस को जेसीबी से मिट्टी में दबवा दिया और दोनों वाहनों को सीज करने के बाद आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम अंतर्गत अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि मांस किस प्रजाति के पशु का है परीक्षण के लिए गोला पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सचान ने सैंपल लेकर बरेली प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों पर लिखे धार्मिक नाम
ममरी।
पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने बरामद वाहनों के आगे जय बाला जी और पीछे ऐसे हैं मेरे राम लिखवा रखा है। यह वाहन किसके हैं इस बारे में छानबीन कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed