फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two student missing

दो छात्र रहस्यमय हालात में लापता

Tue, 11 Aug 2015 09:53 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 11 Aug 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
two student missing
क्षेत्र के गांव पिरथीपुरवा में दो छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गए। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पिरथीपुरवा निवासी सुरेंद्र का 12 वर्षीय पुत्र अमन और रामगोपाल का 13 वर्षीय पुत्र नीरज बौधिया क्रेशर स्थित नेकीराम आदर्श विद्यामंदिर में क्रमश: कक्षा छह और  सात के छात्र हैं। रोज की तरह वे दोनों स्कूल गए थे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वे वापस घर आए। बाद में दोनों बच्चे अपने पिता की गैरमौजूदगी में करीब पांच बजे कपड़े पहनकर घर से निकल गए, उसके बाद वे घर नहीं लौटे। उनकी तलाश करते हुए परिवार के लोग पिरथीपुरवा चौराहे पर पहुंचे। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे दोनों यहां आए थे। काफी देर तक खड़े होने के बाद किधर गए किसी को पता नहीं चल सका है। अमन की मां किरन और नीरज की मां पुष्पा ने बताया कि  उन दोनों को कपड़े पहनते हुए देखा था। उसके बाद घर से किस समय निकल गए पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने उनको रिश्तेदारी आदि स्थानों पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंचे एसओ परशुराम ओझा ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में दोनों की गुमशुदगी दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। उधर परिवार वालों ने किसी भी रंजिश या झगड़े से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed