{"_id":"dd14601a33ebd24e9cf8b9fba118cb32","slug":"two-separate-accidents-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पांच घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 May 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ापुर हालपता सरवती देवी इंटर कॉलेज रामापुर निवासी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश त्रिवेदी का 18 वर्र्षीय पुत्र बृजेंद्र त्रिवेदी शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने दोस्त अमर के साथ एक दोस्त के तिलक में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में रामापुर चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठा बृजेंद्र्र उछलकर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। इस हादसे में बृजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मां माधुरी के मुताबिक काफी देर तक बृजेंद्र सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। जब उसे जानकारी मिली, तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माधुरी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब एकलौता लड़का बृजेंद्र ही बुढ़ापे का सहारा था। अब उसकी मौत से महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सदर कोतवाली क्षेत्र में ही दूसरी घटना पनगी खुर्द गांव में हुई। गिरजा दयाल की पत्नी गिरिजा देवी शनिवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए जा रहीं थी, तभी रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में संवेदनहीन डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे बाद महिला का इलाज शुरू किया।
धौरहरा। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर टेंगनहा पुल के पास बाइक और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रमियाबेहड निवासी अरविंद पाल अपनी पत्नी शिल्पी, चचेरी बहन रेखा, तीन वर्षीय बेटे अभिकर्ष और आठ माह की बेटी नंदनी के साथ ईसानगर थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में शादी में शामिल होने गए थे। रविवार को लौटते समय सुबह 10 बजे धौरहरा की तरफ से आ रही पिकअप से टेंगनहा पुल के पास बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पांचों लोग सडक पर इधर-उधर गिर गए। हादसे में पांच वर्षीय बालक अभिकर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अरविंद, शिल्पी, रेखा और नंदनी को धौरहरा पुलिस ने सीएचसी धौरहरा भेजा, जहां अरविंद, शिल्पी और रेखा की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि आठ माह की बच्ची नंदनी सकुशल थी, जिसे हल्की फुल्की चोटें आईं हैं।
आठ माह की बच्ची नंदनी
धौरहरा। पिकअप और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर के बाद आठ माह की नंदनी सड़क पर गिरी, मगर उसे मात्र हल्की-फुल्की चोट आई। बच्ची नंदनी को सकुशल देख लोगों र्ने ईश्वर को धन्यवाद दिया और परिवार वालों ने राहत की सांस ली।