{"_id":"6ad51bc7df2ba78df6090747","slug":"accused-in-kidnapping-and-rape-case-arrested-following-an-encounter-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166120-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मुठभेड़ में पकड़ा अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मुठभेड़ में पकड़ा अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी
Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मुलायम। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है।
सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि बुधवार को किशोरी अपने माता-पिता के साथ गांव के पूरब स्थित खेत में धान काटने गई थी। शाम करीब चार बजे पिता ने उसे नमकीन लाने के लिए दस रुपये देकर घर भेजा था। देर शाम तक वह नहीं पहुंची।
देर रात किशोरी रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरौरा गांव के पास सरयू नदी के तटबंध पर खून से लथपथ मिली। पिता की तहरीर पर अपहरण और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विवेचना में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बगिया मंझारी गांव निवासी मुलायम सिंह (32) का नाम सामने आया। रविवार को रामपुर मथुरा पुलिस व एसओजी ने रायसेनपुर नहरवल मार्ग पर कृष्णानगर मोड़ तिराहे के पास उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटना के करीब 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।