फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made women aware of their rights

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 19 Oct 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Made women aware of their rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद भी किया गया।
एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, छेड़छाड़ से बचाव और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आजमपुर, बघौली तिराहा और कुसमीदाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महिला थाना पुलिस ने माता समय मंदिर, मेंहदावल बाईपास और जिला अस्पताल क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक किया। धनघटा पुलिस ने चपरा पूर्वी और उचवा गांव, जबकि महुली पुलिस ने सवापार और मझौसा उर्फ गणेशपुर में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल पुलिस ने बाराखाल दुर्गा मंदिर और अंजहिया बाजार, बखिरा पुलिस ने सहजनवा तिराहा तथा बेलहरकला पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। धर्मसिंहवा पुलिस ने माउवाकोमर, जखनिया, बेलराई और हकीमपुर में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी भी दी गई।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद किया। पुलिस ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed