फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people killed inaccidents

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत  

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two people killed inaccidents
accident - फोटो : amar ujala
विभिन्न स्थानों पर हुईं दुर्घटनाएं, तीन लोग घायल 
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव रमुआपुर निवासी 22 वर्षीय हेतराम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 
सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव रमुआपुर निवासी भीखम सिंह का पुत्र हेतराम ट्रक पर हेल्पर है। सोमवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के छाउछ चौराहा पर एक वर्कशाप पर आया था। बताते हैं कि हेतराम ट्रक के नीचे कोई नट-बोल्ट कस रहा था। इसी बीच चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी विजय कुमार पत्नी सीमा देवी को बाइक से लेकर दवा दिलाने लखीमपुर जा रहा था। सेहरुआ भट्ठे के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां विजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत अब भी गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां/ गुलरिया। पलिया-निघासन रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जिसमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्राम पड़रिया तुला निवासी रामअवतार का 22 वर्षीय पुत्र बबलू अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से वह बोझवा स्थित बालाजी के मंदिर पर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक सामने जा रही दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मलिनियां निवासी सतनाम सिंह की 55 वर्षीय पत्नी बलविंदर कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed