फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two o'clock cabbages Vegetable feeding disturbed

दोनों पहर पत्तागोभी की सब्जी खिलाने पर टोका

Fri, 13 Mar 2015 06:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two o'clock cabbages Vegetable feeding disturbed
डीएम किंजल सिंह, सीडीओ नितीश कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार के  संपूर्ण परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदीगृह में भोजन वितरण और साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कारागार में अस्पताल, पाकशाला, निर्माण कार्य, महिला बैरक का निरीक्षण किया और महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं भी पूछीं। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में सुबह और शाम के समय बंदियों को पत्तागोभी की सब्जी दिए जाने पर डीएम ने कारागार अधिकारियों को टोका और कहा कि बंदियों को मौसमी सब्जी जैसे लौकी, तोरई भी दी जाए। डीएम ने कहा कि भोजन बनाने और वितरण करते समय साबुन से हाथ धोया जाए, ताकि भोजन में संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचा जा सके। डीएम ने कारागार अधिकारियों से महिला बंदियों के  बच्चों को स्कूल भेजने का निर्देश दिया। कारागार के बाहरी हिस्से में कूड़े का ढेर और भीतरी हिस्से में नालियों के चोक होने पर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर दिन में कम से कम तीन बार भ्रमण कर सफाई-व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed