फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed in road accidents

सड़क हादसों में दो मरे

Thu, 03 Mar 2016 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 03 Mar 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव अंधरौला निवासी 28 वर्षीय सोनू सिंह और गांव के ही बृजकिशोर सिंह, मुनेंद्र सिंह और हरिनाम सिंह लखीमपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने के बाद बुधवार की रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए बस अड्डा पहुंचे, तो वहां बस नहीं मिली। इस पर चारों लोग पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में बेहजम से पहले गौहरपुर गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और पैदल जा रहे युवकों को टकरा गया। इसमें सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बृजकिशोर, मुनेंद्र सिंह और हरिनाम सिंह भी चोटिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजावाया, जहां डॉक्टर ने 28 वर्षीय सोनू सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उचौलिया। गुरुवार को सुबह करीब सात बजे  मोहदियापुर के पास मुरादाबाद से बर्तन लेकर जा रही डीसीएम में सामने से आ रहे कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम चालक 45 वर्षीय शहाबुद्दीन निवासी काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक 50 वर्षीय जसराम निवासी पलौला थाना डिंडौली जिला अमरोहा केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने कंटेनर के चालक को बाहर निकालकर दोनों चालकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। वहां जसराम ने दम तोड़ दिया। कंटेनर का हेल्पर सुहेल निवासी पाकवाङा जिला मुरादाबाद हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुआ है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed