{"_id":"18881c841805a7d592ebb95009fece12","slug":"two-dead-in-separate-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो मरे
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटनाओं में यहां महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि भीरा राजमार्ग पर दो लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र खीरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई तो भीरा राजमार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम महमदाबाद निवासी चंद्रिका प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र राकेश गुरुवार को बाइक से नकहा गया था। गुरुवार रात वह लौट रहा था तभी ग्राम मठियापुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पलियाकलां। ग्राम बंशीनगर निवासी 50 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, 45 वर्षीय पत्नी चरनजीत कौर के साथ बाइक पर पलिया शादी में आए थे। इस दौरान वापस घर जाते समय दुधवा रोड पर ट्रक संख्या यूपी 27 टी 0631 द्वारा मारी गई टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चरनजीत कौर की मौत हो गई। जबकि गुरप्रीत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक रामसागर को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय भेज दिया है। दुर्घटना के बाद दुधवा रोड पर जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा राजमार्ग पर गोला कोतवाली क्षेत्र के बसलीपुर ग्रंट निवासी करमजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह बस्तौला नहर मार्ग से होकर बिजुआ आ रहे थे। सुबह घने कोहरे के बीच जैसे ही उनकी बाइक नहर मार्ग से भीरा राजमार्ग पर पहुंची, इस दौरान गुलरिया चीनी मिल से गन्ना उतार कर जा रहे खाली ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में करमजीत सिंह बाइक समेत कई मीटर दूर तक घिसटते चले गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण के फोन पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल करमजीत को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना गुरुवार देर शाम की है। बिजुआ निवासी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पम्मू बाइक से इटकुटी गांव से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे गन्ना समिति चेयरमैन आलोक कुमार मिश्रा उसे अपनी कार से सीएचसी लेकर आए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिजली पोल से टकराई कार
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास एक कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बिजली पोल से टकरा गई, जिससे कार चालक और बाइक सवार घायल हो गए।
जिला पीलीभीत के कसबा पूरनपुर निवासी अजय खंडेलवाल कार से लखीमपुर जा रहे थे, जैसे ही वह लखीमपुर रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में उनकी कार पहले सामने से आ रहे छितौनियां निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा की बाइक से टकरा गई, उसके बाद असंतुलित कार सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगे स्टील ट्यूबलर पोल से टकरा गई। बाइक सवार जगदीश प्रसाद वर्मा और कार चालक अजय खंडेलवाल घायल हो गए।
यात्री बस और ट्रक टकराए
बिजुआ। भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते हुए यात्री बस और एक ट्रक के टकरा जाने से दोनों वाहन खाई में उतर गए। हादसे में बस में सवार कुछ सवारियों को हल्की चोटें आईं हैं।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे लखीमपुर से पलिया की ओर जा रही यात्री बस संख्या यूपी31-टी 9513 मनमीतनगर डिग्री कॉलेज के आगे पहुंची, इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 31टी-1906 मौरंग लेकर गुलरिया आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में बैठी सवारियां बताती हैं कि बस कोहरे के चलते लेट थी। इस वजह से ड्राइवर बस को तेज चला रहा था। अगर ट्रक चालक सूझबूझ दिखाकर ट्रक को किनारे न लेकर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बस में बैठी कुछ सवारियों और ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं हैं।