फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two businessmen home Millions of looting

दो व्यापारियों के घर से लाखों की लूटपाट

Thu, 15 Jan 2015 06:52 PM IST
निघासन/बम्हनपुर (खीरी)
निघासन/बम्हनपुर (खीरी) Updated Thu, 15 Jan 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Two businessmen home Millions of looting
गांव लोधपुरवा में बुधवार रात दो व्यापारियों के घर असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार वालों को बांधकर दोनों स्थान से करीब 1.10 लाख रुपये की नगदी के साथ लाखों का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने खिचड़ी खाने आए एक रिश्तेदार की बंदूक की बट से पिटाई भी कर दी। बदमाशों ने गांव में करीब दो घंटे तक लूटपाट की। गांव के बाहर पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव लोधपुरवा निवासी विश्राम की जनरल मर्चेंट की दुकान है। किसी कारण से वह बम्हनपुर कस्बे में स्थित दुकान पर ही बुधवार की रात रुक गया था। बुधवार को उसकी पत्नी शिवकुमारी और उसका पुत्र सूरज घर पर ही सोए थे। रात करीब 12 बजे घर के मेनगेट का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाशों ने शिवकुमारी और सूरज को बांध दिया और 50 हजार नगद, झुमकी, कमर बिछुआ, पायल, साइकिल आदि सामान लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने दूसरे घर में लूटपाट करने की बात कही। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद बदमाशों ने करीब पांच सौ मीटर दूर पान व्यापारी रामचंद्र के घर को अपना निशाना बनाया। वहां पर घर के बाहर जल रहे बल्व को फोड़ दिया। उसके बाद घर के बाहर सो रहे रामचंद्र और उसके समधी किशन पाल को बांध दिया। बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। मना करने पर नाराज बदमाशों ने किशन पाल की पीठ पर बंदूक की बट मारते हुए जान से मारने की धमकी दी और बंदूक तान दी। रामचंद्र्र की आवाज सुनकर उसके पुत्र मनोज ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही सारे बदमाश घर के अंदर घुस गए। परिवार के सभी लोगों को बरामदे में बांध दिया। तीन बदमाश घर के कमरों में जाकर उसमें रखे गन्ना बिक्री के 60 हजार रुपये, दो बटुला, जेवरी, कमर बिछुआ, मांग बेदी, मटर माला, सोने की चेन, दो साइकिल समेत करीब ढाई लाख का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

एसओ आरके यादव का कहना है कि लूट की जानकारी मिली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
भागते व्यापारी की बस यात्रियों ने बचाई जान
तिकुनियां। बिलरायां बाजार से तगादा कर बाइक से लौट रहे टूथपेस्ट कंपनी के डीलर शानू गुप्ता को गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे तिकुनियां रोड पर सशस्त्र बदमाशों ने लाठी-डंडो के बल पर रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर बाइक से भाग निकला। बदमाशों ने भी पीछा किया, गनीमत रही कि सामने से आ रही रोडवेज बस रुक गई, जिससे उतरे यात्रियों के दौड़ाने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। व्यापारियों के आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बाबत कोतवाली इंसपेक्टर जनमेजय सचान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, अभय गोयल, हरी अग्रवाल, बाबू शर्मा आदि ने निर्णय लिया है कि वे यहां बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर एसपी से मिलेंगे।
शहर में आए बदमाश, जाग होने पर भागे
लखीमपुर खीरी।
शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी में बुधवार की रात बदमाश आ गए। कई दरवाजों को खटखटाया, लेकिन इसी बीच आढ़ती मिथलेश कुमार सिंह उर्फ गल्हर सिंह जाग गए। उनके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।

घटनाओं के बाबत एसपी अरविंद सेन ने बताया कि चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। गश्त भी बढ़ा दी गई है। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित एसओ पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी घटनाओं को खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed