फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two arrested in connection with attempted murder, including the sheriff

हत्या के प्रयास के मामले में प्रधान सहित दो गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
जंगबहादुरगंज।
जंगबहादुरगंज। Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पसगवां कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में प्रधान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर  बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढैया निवासी राम सेवक ने गांव के ही आशाराम से कुछ रुपये लिए थे। आशाराम ने जब उससे अपने पैसे मांगे तो राम सेवक तथा उनके चचेरे भाई राधे प्रधान से विवाद हो गया। जिसपर राधे ने आशाराम (37) तथा उसके सगे भाई रक्षपाल (35) पर फायर कर दिया, हमलावरों ने लाठी तथा कांता से भी वार किए  जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे हुई। घायलों  का पसगवां सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के भाई रामविलास की तहरीर पर ग्राम प्रधान राधेश्याम, सुनील कुमार तथा रामसेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। नवागत प्रभारी निरीक्षक राजित राम यादव ने बताया कि नामजद प्रधान राधेश्याम तथा सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्रधान का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने का दावा किया है, अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed