{"_id":"58138f414f1c1b944ebc4c77","slug":"two-arrested-in-connection-with-attempted-murder-including-the-sheriff","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास के मामले में प्रधान सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के प्रयास के मामले में प्रधान सहित दो गिरफ्तार
जंगबहादुरगंज।
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में प्रधान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने का दावा किया है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढैया निवासी राम सेवक ने गांव के ही आशाराम से कुछ रुपये लिए थे। आशाराम ने जब उससे अपने पैसे मांगे तो राम सेवक तथा उनके चचेरे भाई राधे प्रधान से विवाद हो गया। जिसपर राधे ने आशाराम (37) तथा उसके सगे भाई रक्षपाल (35) पर फायर कर दिया, हमलावरों ने लाठी तथा कांता से भी वार किए जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे हुई। घायलों का पसगवां सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के भाई रामविलास की तहरीर पर ग्राम प्रधान राधेश्याम, सुनील कुमार तथा रामसेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। नवागत प्रभारी निरीक्षक राजित राम यादव ने बताया कि नामजद प्रधान राधेश्याम तथा सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्रधान का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने का दावा किया है, अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।