फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused in police reports on the case of organically

पुलिस चौकी पर बवाल के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर (खीरी)। Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused in police reports on the case of organically
पु‌ल‌िस
सपा विधायक की मौजूदगी में चौकी घेरने का मामला
विज्ञापन

मांस के साथ दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद सपा विधायक विनय तिवारी की मौजूदगी में पुलिस चौकी पर हंगामे और नारेबाजी के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि नामजद आरोपी वही हैं, जिन्हें विधायक ने छुड़ा लिया था या फिर पशु तस्कर हैं। इस बाबत मोहम्मदी कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय का कहना है कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए बता नहीं सकते। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को चौकी पुलिस ने मांस के सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया है। उधर एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
गुरुवार को चौकी पुलिस ने दो लोगों को मांस के साथ पकड़ा था। युवकों के पकड़े जाने की जानकारी जब उनके परिवार वालों को हुई तो उन्होंने चौकी घेर ली थी। बाद में सूचना पर पहुंचे सपा विधायक विनय तिवारी आरोपियों के साथ ज्यादती का पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्हें छुड़ा ले गए थे। गुरुवार को छुड़ाए गए आरोपियों की बाबत पुलिस ने कोई तस्करा भी नहीं डाला था, जिससे यह जानकारी ही नहीं हो पाई कि किन दो लोगों को छुड़ाया गया है। हालांकि चौकी इंचार्ज रवि बालियान का कहना है कि उन्हें सब जानकारी है, निर्दोष बख्शे नहीं जाएंगे। इधर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में गांव मोहम्मदपुर निवासी बाबू और दानिश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यह वही दोनों हैं, जिन्हें विधायक छुड़ा ले गए थे? तो वह टाल गए। पुलिस ने बरामद मांस को डॉ. संतोष कुमार से सील कराकर कब्जे में लिया है, जिसे मथुरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। उधर एएसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच चल रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

--
‘आम लोगों को परेशान कर रही है अमीरनगर पुलिस’
विधायक विनय तिवारी का कहना है कि गांव वालों ने बताया कि चौकी के सिपाही रमेश कुमार ने आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस इसी तरह आए दिन आम लोगों को बेवजह परेशान करती है। गांव वालों की नाराजगी को देखते हुए वह गए थे। जनता को परेशान करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने चौकी पुलिस के रवैये की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
‘सत्तापक्ष के इशारे पर हो रही गोहत्या’ 
लखीमपुर खीरी। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बृजेश पांडेय ने बैठक में कहा कि मांस के साथ पकड़े गए आरोपियों को सपा विधायक द्वारा छुड़ाकर ले जाने से साफ हो गया है कि जिले में सत्ता पक्ष के इशारे पर गोहत्या और मांस की बिक्री हो रही है। फरधान पुलिस द्वारा 35 क्विंटल गोमांस बरामद होने से भी इस बात की पुष्टि होती है कि जिले में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं। बैठक में रामनवल चौरसिया, धारा सिंह सिसौदिया, राघव सिंह चौहान, आनंद दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed