फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Treen falling from woman's death

ट्रेेन से गिरकर महिला की मौत

Thu, 04 Jun 2015 06:51 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 04 Jun 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
Treen falling from woman's death
गोंडा से बुधवार रात मैलानी जाने वाली एक ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हो गई। उसका शव सुबह पलिया-भीरा रेलवे स्टेशन की बीच दौलतापुर गांव के पास ट्रैक के किनारे पत्थरों पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ताल की तो पता चला कि महिला बहराइच निवासी है और अपने वृद्ध ससुर के साथ बरेली ओर जा रही थी। उसका नाम मंजू देवी पत्नी रामतेज है। वह कैसे गिर गई इसका तो पता नहीं लग पाया है। इधर, ससुर को भी इस हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। महिला के पास से एक थैला, 11 सौ रुपये और एक मोबाइल भी मिला है। मोबाइल से उसके घरवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इधर बताया गया है कि काफी देर तक उसके न आने पर ससुर भी बीच में किसी स्टेशन पर रुक गया। इस बाबत एसओ भीरा बृजराज यादव ने बताया कि महिला बरेली जा रही थी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना घरवालों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed