फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tree escaped from putting Teenager killed

पेड़ की डाल से दबकर किशोरी की जान गई

Fri, 26 Jun 2015 10:29 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Fri, 26 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tree escaped from putting Teenager killed
अचानक पेड़ की डाल फट गई और शौच को गई युवती के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

चमन चौराहा निवासी जमुना प्रसाद की पुत्री ज्योति (14) अपनी बड़ी बहन सोनी के साथ पलिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे जंगल में शौच को गई थी। इसी बीच सुबह लगभग सात बजे ज्योति के ऊपर पेड़ की एक डाल फटकर गिर गई, जिससे उसके सिर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी पाकर परिवारवाले उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ज्योति की मौत की सूचना पाकर सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व चेयरमैन कल्पना वाजपेयी के पति नीरज वाजपेयी, सदस्य धीरेंद्र वर्मा, बाबूराम, मनोज कुमार ने घर पहुंचकर परिवारवालों को ढांढस बंधाया।

सात को ही हुई थी पिता की मौत
हादसे में जान गवांने वाली ज्योति के पिता जमुना प्रसाद की मौत सात जून को ही हुई थी। अभी परिवारवाले उनकी मौत का गम भूल भी नहीं पाए थे कि 21 दिनों के बाद ही ज्योति को भी प्रकृति ने असमय ही छीन लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed