फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman's social media appeal or fear aurangabad bihar police thieves returned 20 lakh jewelry

बिहार न्यूज: 20 लाख के जेवर चोरी, तीसरे दिन चोरों ने दरवाजे पर रख दिया बैग; महिला की अपील या पुलिस का खौफ?

Fri, 18 Sep 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 07:59 PM IST
सार

औरंगाबाद के ओबरा में 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के तीन दिन बाद चोर उन्हें पीड़िता के घर के दरवाजे पर रखकर फरार हो गए। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर चोरों से जेवर लौटाने की मार्मिक अपील की थी।

विज्ञापन
Bihar News: Woman's social media appeal or fear aurangabad bihar police thieves returned 20 lakh jewelry
पुलिस ने सभी जेवरात सकुशल बरामद कर लिए हैं।

विस्तार

इसे पीड़ित महिला की मार्मिक अपील का असर कहें या बिहार पुलिस का खौफ या कुछ और, क्योंकि चोरी की घटना को अंजाम देने के तीसरे दिन ही चोरों ने चुराए गए 20 लाख रुपये के जेवर गृहस्वामिनी के घर के दरवाजे पर चुपके से रखकर चले गए। मामला औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को एक घर में हुई चोरी से जुड़ा है।

विज्ञापन

ओबरा के देवी नगर में दिनदहाड़े हुई थी चोरी
मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा थाना क्षेत्र में ओबरा देवी मंदिर के पास स्थित देवी नगर मोहल्ले में बुधवार 16 सितंबर को दिनदहाड़े एक महिला के घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग चोरी हो गया था। मामले को लेकर पीड़िता ने ओबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में पीड़िता सुरभि सिन्हा ने कहा था कि घटना के दिन सुबह 5 बजे उनके पति पटना चले गए थे। इसके बाद बच्चे भी स्कूल चले गए थे। घर पर काम करने आने वाली दाई भी 8 बजे काम खत्म कर चली गई थी। घर में वह अकेली थीं।

विज्ञापन

लमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब मिला
घटना के दिन तीज का त्योहार था। इसे लेकर उन्होंने अलमारी से गहने निकाले थे। घर का काम और तीज की पूजा करने के बाद गृहस्वामिनी को भी पटना जाना था, जिसके लिए उन्हें बैंक से पैसे भी निकालने थे। घर का काम करने के दौरान ही वह करीब 20 मिनट के लिए घर की छत पर चली गईं। जब वह छत से नीचे घर में आईं और अलमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब मिला। पीड़िता के अनुसार, बैग में सोने-चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर की थी अपील
घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने चोरों से भी गहने लौटा देने की मार्मिक अपील की थी। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ओबरा थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी थी। पुलिस द्वारा विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी बीच शुक्रवार 19 सितंबर को दोपहर पीड़ित महिला को अपने घर के दरवाजे पर जेवरों वाला बैग मिला, जिसमें उसके जेवर सही सलामत थे। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेवरों को थाना लाया।

पुलिस ने सभी जेवरात सकुशल बरामद कर लिए
मामले में पुलिस का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद महिला को उसके जेवर सौंप दिए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि चोरों ने पुलिसिया कार्रवाई और दबिश के डर से चुराए गए जेवरों से भरा बैग महिला के घर के बाहर वापस रख दिया। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि पुलिस की त्वरित सक्रियता और लगातार छापेमारी से डरे चोरों ने चोरी के सभी सोने-चांदी के जेवरात पीड़िता के घर के बाहर रख दिए। पुलिस ने सभी जेवरात सकुशल बरामद कर लिए हैं, जिन्हें आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद पीड़ित महिला को सौंप दिया जाएगा।

अब चोरों द्वारा चोरी के जेवर वापस करने की घटना को महिला की मार्मिक अपील का असर कहें या पुलिस की दबिश का असर या कुछ और, लेकिन हकीकत यही है कि महिला को उसके जेवर वापस मिल गए और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। यही बड़ी बात है।



ये भी पढ़ें- बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति

चोरों को पकड़ने में लगी पुलिस
वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया जा रहा है। आसूचना संकलन किया जा रहा है और खुफिया स्रोतों से चोरों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed