{"_id":"6aad4c0a757bdbdc770baa36","slug":"two-bangladeshis-arrested-while-trying-to-obtain-a-greek-visa-after-arriving-in-india-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155461-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत आकर ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत आकर ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
विज्ञापन
- बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान मोहम्मद तारिक और रसेल अहमद के रूप में हुई है। दोनों वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और ग्रीस का वीजा लेने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश कर हिरासत केंद्र में भेज दिया है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के रहने वाले नागरिक पश्चिम विहार इलाके में रहकर ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश कर रहे थे। उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद तारिक और रसेल अहमद सिलहट बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों कोई वैध पहचान या यात्रा दस्तावेज़ नहीं दिखा सके। पुलिस ने सारी कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।