फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Transformer fixes Scorching Snvidakrmi

ट्रांसफार्मर ठीक करते संविदाकर्मी झुलसा

Sat, 05 Sep 2015 11:06 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Sat, 05 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चतुरापुर गांव में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा संविदाकर्मी अचानक करंट लगने से बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुबारकपुर उपकेंद्र का घेराव कर दिया। ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने और बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर पहुंची एसओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। वहीं घायल संविदाकर्मी को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी तिलक सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह गोला डिवीजन के मुबारकपुर उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के तौर पर पिछले पांच साल से लाइनमैन का कार्य कर रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे वह चतुरापुर गांव में 11 हजार की बिजली लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। फ्यूज जोड़ने के लिए अंकित ने बाकायदा उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। जिसके बाद वह आराम से फ्यूज जोड़ने लगा, तभी ट्रांसफार्मर में करंट उतर आया। इससे वह बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे गिर पड़ा। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने पहले तो बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। संविदाकर्मियों के साथ लगातार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों ने मुबारकपुर उपकेंद्र पर बिजली जोड़ने वाले कर्मचारी को घेर लिया और नारेबाजी की। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ जावेद अख्तर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेई मनीश चंद्रा ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य कर रही संस्था एलएनटी के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। कर्मचारियों ने औरंगाबाद, मैगलगंज कस्बे को अलग कर दिया और बिना बताए ही संबंधित लाइन चालू कर दी। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed