{"_id":"990710d50d3e65c2577cb77ae52ed664","slug":"trampling-down-death-of-elderly-trolley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से कुचलकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली से कुचलकर अधेड़ की मौत
मोहम्मदी
Updated Thu, 21 May 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने ट्रॉली से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी रामबिलास के पुत्र गोकरन की बारात बुधवार को शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव मीरपुर गई थी, बारात में कैसियो बजाने के लिए गांव का श्रीपाल (50) भी गया था। गुरुवार को बारात वापस आई तो मोहम्मदी में वन विभाग के बैरियर के पास श्रीपाल ट्रैक्टर ट्रॉली से उतर लिया और ट्रैक्टर मालिक श्याम बिहारी का लड़का चेतराम ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए गोला रोड स्थित पंप पर चला गया। जब वह लौटा तो आशीर्वाद गेस्ट हाउस के सामने श्रीपाल चलती ट्रॉली पर चढ़ने लगा तभी वह फिसल गया और ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पुत्र रजनीश ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। मृतक श्रीपाल के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।