{"_id":"c632b28179e5a681e857148c9bf73a55","slug":"tractor-trolley-collision-bike-rider-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में तीन की जान गई
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सोमवार की शाम ईसानगर क्षेत्र में गन्ना भरे ट्रॉला ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर रविवार की रात पलिया-निघासन मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार जख्मी हो गया। जख्मी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार की ही देर शाम फरधान क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
गन्ना भरे ट्रॉले ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
धौरहरा। सोमवार की शाम करीब सात बजे दुर्गापुर पड़री निवासी 35 वर्षीय अवधेश द्विवेदी की रिश्तेदारी में मुंडन समारोह था। अवधेश गांव में ही रहने वाले 17 वर्षीय दोस्त असलम के साथ बाइक से ईसानगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हसलपुर-कटौली मोड़ के पास जैसे ही अवधेश की बाइक पहुंची, सामने से आ रहे गन्ना भरे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अवधेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ ईसानगर आरपी यादव ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर और ट्रॉला को कब्जे में ले लिया। इस हादसे में असलम भी बुरी तरह जख्मी हो गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा
पलियाकलां। बोझवा निवासी राजकिशोर का 24 वर्षीय पुत्र महेश कुमार और इसी गांव के छोटे लाल के 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार रविवार देररात बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से कुछ पहले ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेश की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार जान गंवाई
फरधान। क्षेत्र के गांव मोहदियापुर निवासी 35 वर्षीय रामनाथ रविवार की रात नौ बजे नकहा पिपरी से घर लौट रहा था। बताते हैं गांव के नजदीक बरमबाबा स्थान के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल शाही ने बताया कि रामनाथ की पत्नी शैलेंद्री की तहरीर पर चालक सुहटी के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर रामनाथ को कुचलने का मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है।