फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Track to break the law Crooks, police helpless

कानून का ट्रैक तोड़ रहे  बदमाश, पुलिस लाचार

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर  खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर  खीरी। Updated Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Track to break the law Crooks, police helpless
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
शहर में दंपति को बांधकर लूटपाट, निघासन के भजनपुरवा में चोरों ने बोला धावा 
विज्ञापन

 जिले में ताबड़तोड़ चोरी, लूटपाट और डकैती की वारदात हो रही हैं।  शनिवार को शहर की गजोधर कॉलोनी के एक मकान में घुसे बदमाश दंपति को बांधकर नकदी-जेवर समेत दो लाख का माल लूट ले गए तो थाना निघासन के गांव भजनपुरवा में चोरों ने धावा बोला और डेढ़ लाख का सामान ले जाने में सफल रहे। 
एलआरपी चौकी क्षेत्र के तहत स्थित अवधनगर कॉलोनी में नहर के किनारे रविप्रकाश वर्मा का मकान हैं। मकान में उनका भाई नीलू वर्मा और उसकी पत्नी पूजा थीं। मकान निर्माणाधीन होने के कारण मुख्य गेट तो लगा है, लेकिन अंदर बने कमरों में पल्ले नहीं हैं। रविप्रकाश वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11.15 बजे बदमाशों ने मकान के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगा दी और तमंचा, बांका, चाकू लेकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने कमरे में सो रहे दंपति को तमंचों के बल पर कब्जे में लेकर साड़ी से बांध दिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। बेखौफ होकर करीब दो घंटे तक सामान  खंगाला। बदमाश घर में रखी 50 हजार की नकदी, जेवर, मोबाइल, कपड़े समेत करीब दो लाख का सामान लूट ले गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और चौकी इंचार्ज  उमेश्वर सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घर में घुसकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन

 
जब सीढ़ी पड़ गई छोटी
 बदमाश पुलिस से कितना बेखौफ थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साथ लाई गई सीढ़ी की ऊंचाई जब कम पड़ी तो वे दो सौ मीटर दूर लगे बांस की झाड़ी से बांस का एक टुकड़ा काटकर लाए और सीढ़ी में बांधकर उसे दीवार के सहारे खड़ा किया और घर के अंदर घुस गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लूटपाट के बाद घर में बैठकर पी शराब 
गृहस्वामी के भाई नीलू वर्मा ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। सभी बदमाश नकाब  पहने थे और उनकी उम्र 35 से 40 के बीच में थी। बदमाश लूटपाट करने के बाद  आराम से बैठ गए और साथ में लाई गई बोतल खोलकर शराब पी। इसके बाद वह मेन गेट खोलकर भाग निकले। तलाश के दौरान बांस की झाड़ी के पास तीन-चार शराब के पौवे और हॉफ बोतल खाली पड़ी मिलीं। 

 
निघासन।  गांव भजनपुरवा निवासी सदराम मौर्य ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान गांव के पूरब में बना हैं, जिसमें भाई अंबिका प्रसाद, श्रीराम, अशोक, विश्राम और सुंदर का भी एक-एक कमरा हैं। जगह कम होने के कारण पुराने कमरों में ताला डालकर सभी लोग नए मकान में रहते हैं। सदराम भी घरेलू सामान पुराने मकान में रखकर पत्नी रामकुमारी पुत्र अंकित और पुत्री पंछी के साथ पड़ोस नए घर में रहते हैं। शनिवार की रात चोर बबलू की नींव के सहारे से छत चढ़कर घर में  घुस आए। चारों ने कमरों का ताला तोड़ा, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में उन्होंने सदराम के कमरे का ताला तोड़ा और वहां से कपड़े, झुमकी, पायल, चांदी के सिक्के, छह  सौ रुपये नकदी आदि सामान उठा ले गए। सुबह सदराम जब घर के अंदर पहुंचे तो  उनके कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। सारा सामान गायब था। चोरी की सूचना पुलिस  को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इतना ही नहीं तहरीर मिलने के  बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की  सूचना देर से मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed