{"_id":"e20afc28b5a61127324dac20940ce678","slug":"tower-putting-names-were-arrested-on-to-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करते धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करते धरे गए
महेवागंज
Updated Mon, 01 Jun 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉवर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक पर शक होने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नापुर निवासी दिलबाग सिंह और पलिया निवासी करनैल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चार साल पहले एक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर टॉवर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये लिए थे। बताया कि जब काफी समय बाद भी टॉवर नहीं लगा तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद वह ठगी करने वाले युवक की तलाश में जुट गए। बताते हैं रविवार को आरोपी के दुबग्गा तिराहे पर होने की सूचना मिली। इस पर दोनों भुक्तभोगियों ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि इस बाबत युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।