फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three women dead in accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, सात जख्मी

Thu, 03 Dec 2015 09:56 PM IST
पलियाकलां-चंदनचौकी
पलियाकलां-चंदनचौकी Updated Thu, 03 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
three women dead in accident
चंदनचौकी के गांव पोया से चुनाव प्रचार करने जा रहीं थारू जनजाति की महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि सात जख्मी हो गईं। सभी को सीएचसी पलिया में भर्ती कराया गया। जहां से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में एसडीएम, सीओ पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

पोया के पूर्व प्रधान हरद्वारी लाल की बहु प्रधान पद के लिए गांव से उम्मीदवार है। उनके चुनाव प्रचार के लिए गांव की महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से बृहस्पतिवार को ग्राम मौरा जा रहीं थीं। इस दौरान पोया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पोया निवासी 60 वर्षीय चनिया, 40 वर्षीय रामचंद्रो, 45 वर्षीय बच्चो की मौके पर ही  मौत हो गई । वहीं, ग्राम पोया के 50 वर्षीय लालमती, 60 वर्षीय सत्यवती, 65 वर्षीय भज्जो, 30 वर्षीय निराशो, 60 वर्षीय छोटी, 55 वर्षीय चन्ना, 50 वर्षीय बिटाना गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बिटाना, चन्ना, निराशो, लालमती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे एसडीएम पीके सिंह, सीओ रामआसरे सिंह, चंदनचौकी कोतवाल फूलचंद्र ने घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed