फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of a married woman being harassed for not providing a plot of land as dowry

Moradabad News: दहेज में प्लॉट न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a married woman being harassed for not providing a plot of land as dowry
कांठ। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 200 गज के प्लॉट की मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कांठ निवासी युवती का निकाह मई 2021 को उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना बाजपुर क्षेत्र निवासी के साथ हुआ था। विवाहिता के दो बेटियां भी हैं। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया। आरोप है कि चार अगस्त की रात उसका पति, ससुर, सास, देवर और ननद उसे लेने मायके आए थे। इस दौरान दहेज में 200 गज का प्लॉट देने की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसके और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed