{"_id":"591ef8b34f1c1bd520f24e65","slug":"three-shops-of-liquor-on-the-order-of-the-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम के आदेश पर शराब की तीन दुकानें सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के आदेश पर शराब की तीन दुकानें सीज
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
wine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापामारी में बरामद हुई थी 165 लीटर अवैध शराब
डीएम के आदेश पर आबकारी निरीक्षक ने दो शराब की दुकानों में मौजूद स्टॉक को कब्जे में लेकर दुकानों को सीज कर दिया गया। ये दोनों दुकानें एक ही व्यक्ति की है। अनुज्ञापी सुनील कुमार जायसवाल को 17 मई को लखीमपुर में पकड़े गए अवैध शराब के कारखाने से गिरफ्तार किया गया था।
17 मई को लखीमपुर के ईदगाह मोहल्ले में आबकारी और पुलिस विभाग के अफसरों की संयुक्त कार्रवाई में 165 लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी। नकली होलोग्राम विभिन्न ब्रांडों की शराब के नकली लेबल, ढक्कन, खाली शीशियां आदि मिली थीं। टीम ने मौके से सीतापुर जिले के लहरपुर के गुड्डू जायसवाल और ऊंची भूड़ खीरी के सुनील कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीएम आकाशदीप ने आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा को अनुज्ञापी सुनील जायसवाल की निघासन कोतवाली के ढखेरवा चौराहे पर संचालित देशी शराब की और बम्हनपुर व ईसानगर में चल रही विदेशी शराब की दुकानों में रखी शराब को कब्जे में लेकर दुकानों को सील करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर दिलीप वर्मा ने पुलिस के साथ पहुंचकर आरोपी की ढखेरवा और बम्हनपुर की दुकानों में रखे शराब के स्टाक को कब्जे में लेते हुए दुकानों को सीज कर दिया है।