{"_id":"590e0eb84f1c1b771c441cb0","slug":"three-people-die-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
लखीमपुरखीरी
Updated Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फूलबेहड़ में खांभी के पास रात में हुआ हादसा
लड़की का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे ग्रामीण
निघासन में चार वर्षीय बच्ची की मौत
फूलबेहड़ में बंधे के अंदर बसे खांभी गांव के पास शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार लोग नीचे दब गए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उधर, निघासन क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं।
महेवागंज। फूलबेहड़ के गांव पांडेयपुरवा निवासी परागी की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए घर-गांव के कई लोग ट्रैक्टर ट्राली से शुक्रवार को खीरी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़ा गए थे। कार्यक्रम से देर रात वापसी के समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खांभी गांव के पास गड्ढे में पलट गई। ट्राली में सवार लोग नीचे दब गए। इससे चीख पुकार मच गई। शोर-शराबा सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ट्राली में फंसे लोगों को बचाने में मदद की। इस बीच सूचना पर फूलबेहड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्राली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसमें पांडेपुरवा निवासी 30 वर्षीय दयाशंकर उर्फ चुन्ना और फूलबेहड़ निवासी रामचंदर के 12 वर्षीय पुत्र रामसरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें पांडेयपुरवा के लवकुश, राकेश और पनगीकलां निवासी चेतराम की हालत गंभीर देख पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया, जिससे शादी की खुशी बदरंग हो गई। मृतक रामसरन के पिता रामचंदर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक उमाशंकर निवासी खांभी ने शराब पी रखी थी। उसे और पीने से रोका गया, तो उसने ट्राली पलट देने की धमकी थी, क्योंकि किसी ने उसकी शराब को कहीं छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निघासन। दो बच्चे और पत्नी के साथ ससुराल के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में डीजे वाली पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे चार साल की मासूम बच्ची संग युवक और उसकी पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव कटहा निवासी रामू अपनी पत्नी नीलम और चार वर्षीय बेटी राजनंदनी और एक वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बाइक से गांव झौवापुरवा स्थित अपने साले केशव की शादी में जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह निघासन से पलिया रोड स्थित गिरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। अचानक पीछे से आई डीजे लदी पिकअप ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार रामू उसकी पत्नी नीलम और राजनंदनी बाइक से दूर जा गिरे। राजनंदनी के सिर में, रामू के हाथ में और नीलम के पैर में चोट लग गई। दिव्या नीलम के गोद में होने के कारण सकुशल है। जबकि सिर में चोट लगने के कारण राजनंदनी बेहोश हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राजनंदनी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक पिकअप लेकर टांडा गांव की ओर भाग निकला।