फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three octolithists arrested with old currency of 2.13 lakh

2.13 लाख की पुरानी करेंसी के साथ तीन ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
लखीमपुर/सिंगाही।
लखीमपुर/सिंगाही। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three octolithists arrested with old currency of 2.13 lakh
police
चोरी की निकली बरामद बाइक, रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को थाना सिंगाही पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने बाइक से आ रहे अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों के पास से 2.13 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की। पुलिस ने जब बाइक की पड़ताल की तो वह भी चोरी की निकली। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। 

एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस फोर्स के साथ अयोध्या सिन्हौना मार्ग पर स्थित सिंगहा तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक डिस्कवर बाइक से तीन युवक पहुंचे। पुलिस ने जब उन्हें रोककर बाइक के कागज मांगे तो तीनों कोई कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर भी वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से पुराने एक हजार और पांच सौ के नोट कुल 2.13 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस तीनों को लेकर थाने आई और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शामली निवासी सर्वजीत सिंह, थाना सिंगाही के गांव रमुवापुर निवासी हरप्रीत सिंह और बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव सियापुरवा निवासी भरवेन्द्र सिंह बताया। एसओ ने बताया कि तीनों शातिर बाइक चोर हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सीतापुर, बहराइच, लखनऊ सहित कई स्थानों से बाइक चोरी कर वे लोग नेेपाल में बिक्री करते हैं। तीनों पुरानी करेंसी को नए नोटों में बदलने के लिए किसी के पास सिंगाही की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed