फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three killed in road accidents, including two cousins,

सड़क हादसों में दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत 

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, including two cousins,
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली और भीरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे  
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत
शुक्रवार की देर शाम गांव हसनापुर (ओयल) निवासी रमेश वर्मा गांव थाना फरधान के गांव सिकटिहा निवासी बहनोई उमेश के साथ ट्रैक्टर से आ रहा था। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप ने साइड से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। अगला और पिछला पहिया फटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पास में बनी पुलिया से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे रमेश वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी 21 वर्षीय रामसहाय उर्फ सिपाही अपने चचेरे भाई  20 वर्षीय गंगाराम के साथ शुक्रवार की शाम गुलरिया चीनी मिल से वापस घर आ रहा था। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर मुड़िया हेमसिह चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रमासहाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंगाराम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बिजुआ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर बाद गंगाराम ने भी दम तोड़ दिया। मृतक रमासहाय उर्फ सिपाही की शादी आठ माह पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed