फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses were disclosed robbery, arrested five crooks

तीन घरों में हुई डकैती का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/मैगलगंज।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। Updated Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three houses were disclosed robbery, arrested five crooks
police - फोटो : amar ujala
- नगदी-जेवर, तीन तमंचा, चाकू बरामद
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव मोहब्बतपुर और पकरिया के तीन घरों में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के गहने, नगदी और तमंचे बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस लाइंस स्थित सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि 28 दिसंबर की रात बदमाशों ने थाना मैगलगंज के गांव मोहब्बतपुर और पकरिया के तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर स्वॉट और सर्विलांस को लगाया था। जांच के दौरान पुलिस ने सात बदमाशों की शिनाख्त की, जिसमें से पुलिस ने थाना मैगलगंज के गांव श्रीपालपुर मजरा जानकीनगर ग्रांट निवासी माखन उर्फ पप्पू पासी, कल्लू उर्फ अशोक, सोनू उर्फ लल्ला, रामखुशी और भवानीगंज निवासी मझिले उर्फ रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भवानीगंज निवासी सीताराम उर्फ मोटू राठौर और श्रीपालपुर मजरा जानकी नगर ग्रांट निवासी रामदीन फरार है। एसपी ने बताय कि पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 14 जोड़ी चांदी की पायल, सोने की एक मांगबेदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, 7642 रुपये नगद, दो 315, एक 12 बोर, एक बांका और तीन आधार कार्ड बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसपी ने दिया ढाई हजार का इनाम
एसपी मनोज कुमार झा ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया है। टीम में इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह, एसएसआई रामसरन पांडेय, एसआई ऋषिदेव सिंह, अजय कुमार मिश्र, सिपाही मोहित कुमार, अरविंद कुमार, सहस कुमार, सरवन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed