फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three home burned

तीन घर जलकर राख

Fri, 12 Feb 2016 10:24 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Fri, 12 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three home burned
 क्षेत्रीय ग्राम मटैहिया में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें हजारों रुपये की नकदी के साथ ही घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर जायजा लिया। लेखपाल ने शीघ्र ही मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मटैहिया में छोटेलाल भार्गव, श्रीकेशन तथा अवधेश कुमार का परिवार अपने भाइयों के साथ रहता है। बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से छोटेलाल भार्गव की डिश, टीवी, स्टेपलाइजर समेत तमाम सामान जलकर राख हो गया। पास के ही श्रीकेशन की 30 हजार की  नकदी, बाइक आदि तमाम समान जल गया। जबकि अवधेश कुमार के घर में रखे दस किलो आलू, 50 किलो मिर्चा, 10 किलो हल्दी और 10 किलो धनिया जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे लेखपाल नेकीराम और ग्राम प्रधान इन्द्रजीत सिंह ने जायजा लिया। लेखपाल ने जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed