{"_id":"57b5c05e4f1c1bd0586ebee7","slug":"three-days-after-the-investigation-is-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी नहीं पूरी हुई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद भी नहीं पूरी हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : demo
- पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप की कोशिश
- बाला जी के दर्शन कर लौट रहा था दंपति
- तीन बदमाशों ने की थी लूटपाट-गैंगरेप की कोशिश
- राजनीति दबाव में मामले को निपटाने में जुटी धौरहरा पुलिस
दिनदहाड़े पति को बंधक बनाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने नवविवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर गैंगरेप और लूटपाट की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे दो होमगार्डों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बदमाशों को पकड़कर कोतवाली धौरहरा पुलिस को सौंपा था। इस मामले को तीन दिन बीत गए, फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जबकि तीनों बदमाश पुलिस की हिरासत में है। पुलिस जांच जारी होने की बात कह राजनीतिक दबाव में अपराधियों को बचाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।
बतादें कि 16 अगस्त को शारदानगर से बाला जी के दर्शन कर घर वापस जा रहे कोतवाली धौरहरा के रमियाबेहड़ क्षेत्र के एक नवदंपति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर इंदरानगर बंधे के पास रोक लिया था और लूटपाट और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की थी। इसी बीच मौके पर पहुंचे बैराज पुलिस चौकी से होमगार्ड श्रीप्रकाश मौर्य और अखिलेश मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पकड़कर धौरहरा कोतवाली पुलिस को सौंपा था। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है, जबकि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इसके बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को छोड़ा है। थाने के सूत्रों की मानें तो क्षेत्रीय कुछ असरदार नेताओं के दबाव में पुलिस मामले को रफादफा करने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए पुलिस पीड़ित पर भी समझौते का दबाव बना रही है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोप पकड़े गए तीनों आरोपियों पर लगाए गए आरोप गलत प्रतीत होते हैं। मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।