फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three attackers sentenced to seven years, fines

तीन हमलावरों को सात साल की सजा, जुर्माना

Fri, 12 Feb 2016 10:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 12 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three attackers sentenced to seven years, fines
शहर में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को घायल करने के मामले में विशेष एडीजे अशरफ अंसारी ने तीन हमलावरों को दोषी पाया है। अदालत ने तीनों को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि लखीमपुर शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रियाज की शहर के ही कल्लन आदि से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते दो सितंबर 2006 को कल्लन उर्फ अनिल, गुफरान, गांधी और महताब उर्फ सोहराब ने रियाज के घर पर आकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में रियाज को बांह में गोली लग गई थी, और वह बुरी तरह घायल हो गया था।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रियाज के भाई मोहम्मद तारिक ने चारों हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालती सुनवाई के दौरान मोहम्मद तारिक, रियाज, डॉ. वीरेंद्र सिंह तोमर एसआई रामप्रताप सिंह कुशवाहा की गवाही दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के  दौरान गुफरान को अपचारी किशोर घोषित करते हुए उसकी फाइल अलग की गई। मामले में कल्लन उर्फ अनिल, महताब उर्फ सोहराब और गांधी को दोषी पाते हुए सात सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही प्रत्येक पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, अदालत ने यह व्यवस्था भी दी है कि वसूली गई जुर्माने की राशि में से 25 हजार रुपये घायल रियाज को बतौर मुआवजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed