फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   thread to the female pradhan by firing

चुनावी रंजिश में महिला प्रधान को फायर कर धमकाया

Thu, 28 Jan 2016 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jan 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
thread to the female pradhan by firing
बढैयाखेड़ा निवासी प्रधान शैलेंद्र कुमार की पत्नी रूबी देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह ग्राम पंचायत निजामपुर की प्रधान हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश में उसकी हत्या करना चाहते हैं। इसके चलते आरोपी आए-दिन उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हैं। महिला प्रधान ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी जेठानी कुसुमा के साथ शौच के लिए गांव के पड़ोस खेत में जा रहीं थीं। तभी आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायर कर दिया, जिसमें वह और उनकी जेठानी किसी तरह जान बचाकर घर भाग आईं। इसके बाद पीड़ित महिला प्रधान ने हैदराबाद थाने में सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना हैदराबाद के प्रभारी एसआई केके यादव के अनुसार मामले की सूचना मिलने पर रात को ही सिपाही जितेंद्र यादव और पुष्पेंद्र यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। महिलाएं अंधेरा होने की वजह से डर गई होंगी, क्योंकि फायर होने की आवाज आसपास के लोगों ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed