फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Thieves are making a loud noise going on police

...चोर मचा रहे शोर नहीं चल रहा पुलिस का जोर

Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
... Thieves are making a loud noise going on police
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
मिश्राना चौकी के पास शराब की दुकान के तोड़े ताले
विज्ञापन

19 पेटी देशी शराब, 11 सौ रुपये की नकदी चोरी 

शहर और देहात क्षेत्रों में चोर और लुटेरे पुलिस पर हावी हैं। पुलिस का कोई जोर नहीं चल रहा है। नतीजतन जिले में चोरी, लूट की घटनाओं का क्रम जारी है। गुरुवार की रात चोरों ने मिश्राना पुलिस चौकी के पास स्थित ठेका देसी शराब की दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकान में रखी 19 पेटी शराब और 11 सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस चौकी से चंद कदमों पर हुई वारदात से चौकी पुलिस की गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। 
गुरुवार की रात चोरों ने मिश्राना चौकी पुलिस को चुनौती दे दी। पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर इमली चौराहा के पास स्थित ठेका देसी शराब की दुकान का चोरों ने पहले शटर तोड़ा। इसके बाद दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान के सेल्समैन अखिलेश शुक्ला ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी 19 पेटी देसी शराब और गोलक में रखी 11 सौ रुपये की नकदी चुरा कर भाग निकले। मौके पर चार पहिया वाहन के खड़े होने के निशान भी मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि चोर किसी वाहन से आए थे। खासबात यह है कि चोरों को शटर और ताले तोड़ने से लेकर चोरी करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा होगा, लेकिन दुकान मेन रोड पर होने के बाद भी पुलिस बेखबर रही। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। घटना की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 10 दिन पूर्व बरखेरवा स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की बीयर चोरी कर चुके हैं
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बोले, नहीं हुई चोरी 
घटनाओं के छुपाने में माहिर मिश्राना चौकी पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया, जबकि चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने सुबह ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा था। इस बारे में जब चौकी इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने चोरी होने की बात से साफ इंकार कर दिया। जबकि दुकान के पास में स्थित एक स्कूल और दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला, निघासन में भी चोरों का आतंक बरकरार
लखीमपुर खीरी। उपनगर गोला गोकर्णनाथ और निघासन क्षेत्र में चोरों का आंतक जारी है। जिससे लोग दहशत में हैं। गोला पुलिस लेखपाल समेत दो घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले में खुलासे की ओर जहां एक भी कदम नहीं बढ़ा सकी है। वहीं निघासन पुलिस ने एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। सत्तापक्ष के करीबी माने जाने वाले एसओ के खिलाफ एसपी भी कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। 

बतातें चलें कि पहली मई की रात चोरों ने गोला कोतवाली के मोहल्ला इंद्रनगर निवासी लेखपाल सतीश कुमार मिश्रा के मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़ दिए और नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के  जेवर उड़ा ले गए थे। चोरों ने इसी रात लक्ष्मीनगर निवासी हासिम अली के घर का ताला तोड़ दिया था और हजारों का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना के खुलासे के लिए कोई प्रयास नहीं किए। जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं। उधर थाना निघासन क्षेत्र में चोरी, लूट की घटनाएं जारी हैं। पहली मई की रात में चोरों ने अलग-अलग गांवों के चार घरों से लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था, लेकिन पुलिस ने चोरों की धड़पकड़ तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष के राजनीतिक लोगों के काफी करीबी होने के कारण एसपी अखिलेश चौरसिया एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed