फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are farm irrigation Farmers looting

खेत में सिंचाई कर रहे किसानों से लूटपाट

Fri, 12 Jun 2015 07:46 PM IST
फरधान
फरधान Updated Fri, 12 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र मे गुरुवार की रात खजुहा चौराहे के पास बदमाशों ने खेत में सिंचाई कर रहे तीन किसानों से मोबाइल, टार्च और दो सौ रुपये लूट लिए। किराना व्यवसायी को लूटने का प्रयास करते समय ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खजुहा स्थित चौराहे के पास रामेंद्र कुमार, सत्यधर और दिनेश अपने खेतों में सिंचाई कर रहे थे। रात दस बजे तीन बदमाशों ने रामेंद्र कुमार को खेत में पकड़ लिया। तमंचा दिखाकर मोबाइल, टार्च और रुपये लूट लिए। बदमाशों ने रास्ता दिखाने के लिए रामेंद्र को साथ में ले लिया। उसके बाद पास ही खेत में सिंचाई कर रहे सत्यधर और दिनेश से मोबाइल और रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश रामेंद्र को अपने साथ लेकर खजुहा चौराहे पर खडे़ हो गए। खजुहा निवासी किराना व्यापारी हरमेज सिंह रजागंज से बाइक से वापस आ रहा था। बदमाशों ने उसको रोकने का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर हरमेज सिंह बाइक छोड़कर गांव की और भाग खड़ा हुआ। बदमाशाें ने उसे पकड़ना चाहा। बदमाशों को पीछा करते देख हरमेज सिंह शोर मचाने लगा, शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। एसओ शिवानंद ने बताया कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पीड़िताें ने तहरीर दी है अभी मुकदमा दर्ज नही किया है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed