{"_id":"550ddcc1210bcfa17d0ad17a70d5331a","slug":"then-the-first-reporter-police-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्रकार फिर पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्रकार फिर पुलिस पर हमला
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
शारदानगर कस्बे में शुक्रवार की सुबह कुछ लोग एक राय होकर एक पत्रकार से गाली-गलौज कर हमलावर हो गए। सूचना पाकर मौैके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और नौबत हाथापाई तक आ गई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैै।
कस्बा निवासी पत्रकार संजय तिवारी के घर के बाहर शुक्रवार की सुबह गांव के ही दिनेश, राकेश, मुकेश और उसकी मां इंद्रावती पहुंची और गाली-गलौज किया। जानकारी पर पत्रकार अपने घर पहुंचे और विरोध जताया, जिस पर आरोपी हमलावर हो गए। सूचना पर चौैकी इंचार्ज जनार्दन प्रताप सिंह और हमराही पुुष्पेंद्र यादव मौैके पर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता कर डाली। आरोपियों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी दिनेश, राकेश, मुकेश और इंद्रावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए एसएसआई रामऔतार यादव भी शारदानगर चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी दिनेश और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।