फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theif active

तीन घरों में धावा, लाखों का माल लूटा

Tue, 30 Dec 2014 07:12 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Tue, 30 Dec 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
theif active
सदर कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवाें में सोमवार रात हथियार बंद बदमाशों ने तीन घराें को निशाना बनाया और नगदी-जेवर समेत लाखों का माल लूट कर फरार हो गए। खास बात यह कि लूट की तीनों वारदाताें में बदमाशों ने दो घंटे से अधिक समय बिताया पर पुलिस को कानोकान खबर नहीं लगी। वारदात के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब तीन बजे बदमाशों ने शहर से सटे सिंघनिया निवासी रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी यासीन के घर धावा बोला। बताते हैं कि करीब छह बदमाशों ने उनके पुत्र गफ्फार को बांध दिया। विरोध पर बदमाशाें ने गफ्फार की पिटाई कर दी। इस बीच आहट पाकर गफ्फार की मां सगुरन निशां कमरे से बाहर निकली तो बदमाशों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के हाथ पैर बांध एक कमरे में डाल दिया और लूटपाट करने लगे। गृहस्वामी के पुत्र मशनून ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभोगी के अनुसार बदमाश घर से एक लाख नगद और चार लाख के जेवर लूट ले गए। मशनून ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई गफ्फार और कमाल मुंबई से कमाई कर घर लौटे थे। पुलिस ने अभी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं रात करीब एक बजे रणहापुरवा गांव में नकाबपोश बदमाश रामसागर के घर में घुसे। बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बना लिया। बच्चे रोने लगे तो बदमाशों ने अपने को पुलिस बताकर उन्हें डराया-धमकाया। रामसागर ने बताया कि बदमाशों ने संदूक में रखे दो हजार रुपये, पायल, झुमकी और घर की महिलाओं के जेवर उतरवा लिए। बदमाशों ने यहां खाना और दूध-दही भी खाया और आराम से फरार हो गए। इसके बाद बदमाश समीप के गांव सेहरुआ पहुंचे। यहां अपने को पुलिस बताकर सरजू प्रसाद के घर में नौ बदमाश घुसे। परिवार वालों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। गृहस्वामी के पुत्र सुशील ने विरोध किया तो बच्चाें को मार डालने की धमकी दी गई। सुशील के मुताबिक बदमाश तीन हजार रुपये, बक्से में रखे कपड़े और 40 हजार के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरुआ और रणहापुरवा में नहीं पहुंची पुलिस
महेवागंज। सेहरुआ और इसके मजरा रणहापुरवा में सोमवार रात हुई लूटपाट की घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान नत्था राम ने बताया कि दो घरों में लूटपाट की जब उन्हें जानकारी हुई तो वे भी मौके पर पहुंचे। रामसागर के घर लूटपाट के दौरान बदमाश के जेब से गिरी पाकेट डायरी भी दिखाई। उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया मंगलवार सुबह तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणो में नाराजगी है। वहीं बताते हैं सिंघनिया गांव में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो जरूर पर रस्म अदायगी कर लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed