फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theft of millions of two houses

झंडी के दो घरों से लाखों की चोरी

Mon, 19 Jan 2015 12:19 AM IST
निघासन/झंडी
निघासन/झंडी Updated Mon, 19 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
theft of millions of two houses
पुलिस चौकी झंडी के गांव बरोठा में दो घरों से 40 हजार की नगदी संग लाखों
विज्ञापन
के सामान की चोरी हो गई। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है।
गांव बरोठा निवासी रियासत अली ने बताया कि उसका घर बरोठा गांव के उत्तर तरफ किनारे पर है। शनिवार की शाम रियासत अली और उसकी पत्नी सलमा दूसरी मंजिल पर सोए थे। रियासत की मां खैरून निशां, भाई रब्बानी, बहन आमिना घर के अंदर बरामदे में सोए थे। रात करीब एक बजे दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने बीच के कमरे की कुंडी खोलकर उसमें रखी 15 हजार की नगदी समेत बैग, सोने का हार, बटुला, कपड़ा आदि सामान उठा लिया। आहट सुनकर खैरुननिशां की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर भाग निकले। इस दौरान उन्होंने एक चोर को पहचान लिया। घरवालों ने चोरों का पीछा किया। चोर गांव के मदीन के खेत में एक सूटकेस और जेवर वाला खाली बैग छोड़कर भाग गए। खैरूननिशां ने  बताया कि छोटे बेटे उस्मानी की पत्नी अनीशा बानो करीब छह माह पहले मायके गई थी और घटना में उसकी मिलीभगत होने का अंदेशा जताया है। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के पूरब तरफ स्थित राजमिस्त्री मजीद के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दीवार फांदकर घर में रखी 25 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, झुमकी, साइकिल समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया।
रिपोर्टिंग-पुलिस चौकी इंचार्ज झंडी ने बताया कि मैंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तहरीर ली है। मामले की जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed