{"_id":"57852b004f1c1b081b13df78","slug":"theft-of-a-million-home-furniture-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर व्यापारी के घर से एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर व्यापारी के घर से एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
हीरो शोरूम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
वीडियो फुटेज से हुई तीन चोरों की जानकारी
कस्बे के एक घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं झंडी रोड स्थित हीरो शोरूम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर नाकाम रहे। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दस मिनट तक की फुटेज है। एसओ ने मौका मुआयना कर शीघ्र ही खुलासा करने का दावा किया है।
कस्बे के जिंदबाबा के पास स्थित फर्नीचर व्यापारी रिजवान सोमवार की रात पूरा परिवार गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सो रहा थे। सोमवार रात्रि में चोर घर के बाहर लगी खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुस आए और 13 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी पायल, सोने की टाप्स, एक बैटरी और मोबाइल समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। इसी रात झंडी रोड स्थित हीरो एजेंसी के बाहर लगे जनरेटर का चोरों ने ताला तोड़ा। उसके बाद चोरों ने सीड़ियों पर लगे दरवाजे का ताला तोड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन ताला मजबूत होने के कारण उसे तोड़ने में नाकाम रहे। एजेंसी की प्रोपाइटर सुप्रिया रानी के पति संतोष बाथम ने बताया कि सुबह जब एजेंसी खोली तो जनरेटर के ताले टूटे मिले। एजेंसी बंद करते समय जनरेटर में लगने वाली बैटरी को पहले ही निकाल कर एजेंसी के अंदर रख दिया जाता है। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें तीन चोर कच्छा बनियान में थे। एक चोर के पास दो राड थीं। करीब दस मिनट की वीडियो में चोरों ने चोरी करने का पूरा प्रयास किया है लेकिन वे नाकाम रहे। एसओ मनोज सिंह, हल्का दरोगा सिंह समेत थाने के स्टाफ ने पूरा बीडीओ फुटेज देखा। एसओ ने बताया कि तीनों चोर युवा थे। उनकी शिनाख्त कर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।