फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man was found hanging from a tree in-law bodies

ससुराल में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर। Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
The young man was found hanging from a tree in-law bodies
फांसी - फोटो : अमर उजाला
पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गांव दिलावरपुर स्थित ससुराल आए इसी थाना क्षेत्र के गांव लोधपुरवा मजरा शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय अशोक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

लोधपुरवा मजरा शंकरपुर निवासी भिखारी ने बताया कि उनके पुत्र अशोक की शादी इसी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में हुई थी। बुधवार की शाम अशोक अपनी ससुराल आया था। सुबह गांव वालों ने उसके शव को गांव के बाहर लल्लूराम की बाग में आम के पेड़ से लटका देखा। गला उसी के गमछे से कसा हुआ था। पास में ही लोटा रखा हुआ था। गांव वालों ने इसकी सूचना उसकी ससुराल में आकर दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोती-बिलखती पत्नी के साथ घर वाले तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर मृतक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के ससुर बदलूराम का कहना है कि दामाद सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ  गया था। उन्होंने किसी प्रकार का विवाद होने से इनकार किया है। मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि सूचना दर्ज कर ली गई है। घर वालों ने विवाद होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed