फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man was found buried in a field of zombies Nahil

खेत में गड़ी मिली लाश नाहिल के युवक की थी 

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संसारपुर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने की शिनाख्त, दी हत्या की तहरीर
विज्ञापन

थाना मैलानी के ग्राम बोझिया में गन्ने के खेत की खोदाई कर निकाली गई लाश शाहजहांपुर जिले के ग्राम नाहिल निवासी एक युवक की निकली। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कर हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया के दक्षिण अंगदपुर जाने वाले मार्ग पर सुनील कुमार के गन्ने के खेत में पहली अक्तूबर को घास काटने गए युवक ने खेत में धंसी हुई मिट्टी देखी तो पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने खोदाई करवाई तो उसमें दबी एक लाश निकली। अमर उजाला में खबर छपने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर शाहजहांपुर जिले के नाहिल निवासी घासीराम वाल्मीकि पहुंचे। उन्होंने वहां शव की शिनाख्त अपने 24 वर्षीय पुत्र रामलड़ैते के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर नाहिल चले गए। 
विज्ञापन

रामलड़ैते का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि संसारपुर के प्रताप ने 29 अगस्त को मृतक रामलड़ैते, उसकी मां, बाप सहित पांच छह लोगों के खिलाफ बहन को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से रामलड़ैते का कोई पता नहीं चल रहा था। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि मृतक रामलड़ैते के पिता घासीराम ने संसारपुर के कुछ लोगों पर पुत्र की हत्या कर लाश को गाड़ने की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed