{"_id":"584055a84f1c1b626bde5ffe","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-killing-feared","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई
ईसानगर-खीरी।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बिझौली गांव के निकट पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे संदिग्ध हालात में लटकता हुआ मिला है। घटना की सूचना पूलिस वालों को दी गई है। मृतक के परिवार वालों ने युवक की हत्या कर उसे लटकाने की आशंका जाहिर की है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के महरिया गांव निवासी सुंदर लाल गौतम का 18 वर्षीय पुत्र राजेश बुधवार शाम अपने गेहूं के खेतों की रखवाली करने गया था। उसके वापस न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिवारवालों ने युवक की गुमशुदगी की सूचना सुबह पुलिस को दी। गुरुवार की शाम महरिया गांव से कुछ दूर बिझौली गांव के निकट शारदा तटबंध के किनारे राजेश का शव रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटकता मिला। खेतों में चारा लेने गए ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी।
परिवार वालों ने आंशका जताई कि राजेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। बताते हैं कि युवक के पैर जमीन से टिके हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।