फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man in nursing home Ruckus has fiercely

नर्सिंग होम में युवक ने  किया जमकर हंगामा 

Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
The young man in nursing home Ruckus has fiercely
beaten - फोटो : अमर उजाला
महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

शहर के एक महिला नर्सिंग होम में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

दुधवा रोड स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल में एक युवक पहुंचा और जबरदस्ती मरीज को ले जाने लगा। जिस पर अस्पताल में हंगामा हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की डॉक्टर पुष्पा अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी स्व. हरिराम साहनी का पुत्र वैभव साहनी अस्पताल आया और जबरन एक मरीज को ले जाने लगा। आरोप है कि जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गया। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को फोन किया तो उक्त युवक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक वैभव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed