फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man died by hanging returned from laws

ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 30 Nov 2015 04:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 30 Nov 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
The young man died by hanging returned from laws
सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर कोन में सोमवार की सुबह अपनी ससुराल से लौटे युवक ने घर के एक कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा ली, जिसकी भनक परिवार वालों को नहीं लगी। कुछ देर बाद पड़ोसी युवक उससे मिलने आया, तो कमरे का नजारा देखकर चीख पड़ा। शोर सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे, जहां युवक का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। आत्महत्या करने के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है, क्योंकि परिवार वालों ने इस संबंध में जानकारी से इंकार किया हैै।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार रविवार को बाबूराम सरार्फनगर स्थित ससुराल में हुई एक पार्टी में शामिल होने गया था, साथ में पत्नी पिंकी भी गई थी। रात भर ससुराल में रुकने के बाद सोमवार की सुबह मनीष अपने घर लौटा था, जिसके बाद वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। इस दौरान घर वालों ने पत्नी को छोड़कर अकेले आने की बावत बात की, तो उसने दोपहर बाद लाने को कहा। इसके बाद घर वाले अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार प्रदीप घर पहुंचा और मनीष के बारे में पूछा। जिस पर घरवालों ने उसके अपने कमरे में होने की जानकारी दी, जिसके बाद प्रदीप मनीष से मिलने उसके कमरे में पहुंच गया। बताते हैैं कि जैसे ही उसने कमरे में कदम रखा, तो छत के कुंडे से मनीष को देखकर चीख पड़ा। इसके बाद घरवाले भी कमरे में पहुंच गए और मनीष को फांसी पर लटकता देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि मनीष की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। वह तुलसी सेवा आश्रम में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed