{"_id":"58a885344f1c1bab19d85c24","slug":"the-young-man-at-the-door-of-the-house-shot-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे पर युवक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के दरवाजे पर युवक को गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- निजी वाहन से घरवाले ले गए जिला अस्पताल
- पुलिस कर रही है घटना की जांच, आरोपी फरार
भीरा थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे 34 वर्षीय युवक को दो लोगों ने घर के बाहर गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन इससे पहले ही आरोपी सफेद रंग की बाइक पर फरार हो गए। अंधेरे की वजह से कोई उन्हें पहचान नहीं सका। आनन-फानन में परिवार वाले घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। घटना की सूचना 100 डायल को दी गई। जिसपर पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी लखीमपुर की ओर भाग खड़े हुए।
मूल रूप से गांव नौसरजोगी के निवासी 34 वर्षीय मोहसिन अली पुत्र अकबर अली पिछले एक साल से गुलरिया में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। मोहसिन मेडिकल स्टोर संचालक हैं। शनिवार रात करीब दस बजे अपने घर में आराम कर रहे थे। इस बीच दो बाइक सवारों ने दरवाजा खटखटाया। मोहसिन के दरवाजा खोलते एक युवक ने उनके सीने पर तमंचे से गोली मार दी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगे। घटना पड़ोसियों ने छत पर से देखी तो शोर मचाया। लोग उनकी ओर दौड़े तब तक बाइक सवार आरोपी भाग खड़े हुए। पड़ोसियों ने बताया कि दो लोग सफेद रंग की बाइक पर सवार थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह आरोपी दिन में भी गांव के चक्कर लगाते देखे गए थे। परिवार के लोग घायल को निजी वाहन से आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। लोगों ने 100 डायल पर सूचना दी। पास में ही मौजूद पुलिस की गाड़ी तुरंत पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह लखीमपुर की ओर भाग खड़े हुए। घटना से गांव में माहौल गर्म है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।