{"_id":"37ee38223dd27974aa4d4abafb9de17a","slug":"the-young-man-abducted-police-dress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवर्दी में युवक को अगवा किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवर्दी में युवक को अगवा किया
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नीली जीप में सवार होकर पुलिसवर्दी में आए सशस्त्र बदमाशों ने फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सुखराजपुरवा से एक युवक को अगवा कर लिया। बदमाशों ने पूछने पर परिवारवालों से गाली-गलौज की। इधर फू लबेहड़ पुलिस ने परिवारीजनों की शिकायत पर मामले से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने डीआईजी से घटना की शिकायत की है।
सुखराजपुरवा निवासी राम सुरेश 15 जनवरी की रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे नीली जीप पर सवार होकर बावर्दी दुरुस्त 10 से 12 लोग पहुंचे और टार्च लगाते हुए घर के अंदर घुसकर तलाशी लेने के बाद राम सुरेश के बड़े भाई रामाआसरे को पकड़ लिया और जीप में बिठाकर उसे लेकर चले गए। सुबह होने पर घरवालों ने देखा कि उनके तीन मोबाइल भी गायब हैं। सभी मोबाइल स्विच ऑफ मिले। घरवालों ने फूलबेहड़ थाने के साथ-साथ जिले भर के थानों पर पता किया लेकिन कहीं पर पता नहीं चला है। राम सुरेश ने मामले से डीआईजी को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।