फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The video made of the teenager doing the bath, hit rod on the protest

स्नान कर रही किशोरी की बनाई वीडियो, विरोध पर मारा डंडा

Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी में स्नान कर रही एक 17 वर्षीय किशोरी की अज्ञात युवक ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी, इसी बीच जब किशोरी की नजर पड़ी और उसने शोर मचाया तो आरोपी किशोरी को डंडा मारकर भाग निकला। सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

शहर की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात युवक ईंटों के सहारे पीछे की खिड़की के पास खड़ा हो गया और उसका पल्ला खोल कर मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने लगा। कुछ आहट होने पर जब बहन ने खिड़की की ओर देखा तो वह सन्न रह गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक ने उस पर डंडे से प्रहार कर दिया और भाग निकला। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग आ गए और आरोपी की इधर-उधर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed