फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides firing A person's death

दो पक्षों में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 10 Jul 2015 07:04 PM IST
मितौली
मितौली Updated Fri, 10 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
The two sides firing A person's death
थाना क्षेत्र मितौली में बृहस्पतिवार रात गन्ने के खेत में बकरी घुस जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे गोली लगने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते एक व्यक्ति को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में चार लोगों कैलाश, राकेश, बलधारी और जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम मोहम्मदपुर नगरा निवासी राकेश पासी के गन्ने के खेत में बलवीर पासी की बकरी चली गई। इससे राकेश और बलबीर के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। रात लगभग दस बजे पुन: दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से असलहे निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से बलवीर के 22 वर्षीय भाई अक्षयलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा चचेरा भाई रूपराम पुत्र प्यारेलाल पेट में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। सिर पर लाठी लगने से बलवीर का भी सिर फट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने  कैलाश, राकेश, बलधारी और जसवंत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अक्षयलाल के परिवार में मातमी माहौल है। अक्षय अपने परिवार का जीवन यापन मजदूरी के सहारे करता था।
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर हुई घटना
ग्राम मोहम्मदपुर नगरा में वर्चस्व को लेकर यह पहला मामला नहीं है इस गांव में वर्चस्व के लिए बीडीसी मेंबर अशोक यादव को गोली मार दी गई थी। जिसमे उसकी मौत हो गई थी। फिर बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में अब पासी समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें अक्षयलाल की घटनास्थल पर मौत हो गई और दो लोग जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में बनती है अवैध शराब
ग्राम मोहम्मदपुर नगरा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनती है। इतना ही नहीं इस गांव में  काफी नाजायज शस्त्र है। इस घटना में यह दोनों कारण भी कम जिम्मेदार नहीं है। लेकिन पुलिस इस गांव को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे आए दिन इस इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। गांव में चर्चा है कि अगर लोग शराब के नशे में न होते तो शायद यह घटना न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed