{"_id":"5836f68a4f1c1b983513b273","slug":"the-tire-exploded-gas-cylinder-loaded-truck-overturned-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर फटने से गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक का टायर फटने से गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा
रजागंज।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाइवे पर कस्बे के निकट स्टेशन मार्ग के पास गैस सिलेंडर भरा ट्रक का टायर फटने से वह खाई में पलट गया, जिससे ट्रक में भरे 1600 सिलेंडर खाई में जा गिरे। गनीमत रही की सभी सिलेंडर खाली थे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कोतवाली गोला क्षेत्र के कस्बा रजागंज के निकट गुरुवार की सुबह मुजफ्फरनगर से 1600 खाली इंडेन के सिलेंडर भरकर एक ट्रक बंगाल जा रहा था, जैसे ही ट्रक रजागंज स्टेशन मार्ग के निकट पहुंचा ही था कि अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया जिससे ट्रक खाई में मार्ग के दाहिने तरफ पलट गया और सभी सिलेंडर खाई में जा गिरे। पलटने से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक मोहम्मद आलम और क्लीनर फिरोज आलम निवासी ग्राम ललवारा जिला रामपुर को मामूली चोटें आईं। कसबे के लागों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।